Search This Blog

Monday, September 21, 2015

सफलता के मंत्र

अगर आपको अक्सर ऐसा लगता है कि सफलता आपके हाथ नहीं आ रहीतो शायद अब आपको अपनी कोशिशों में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। यहां कुछ ऐसे सुझाव दिए जा रहे हैंजिन्हें अपनाकर आप जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं।

किस्मत की बात भूल जाएंकरें इरादा पक्का: जीवन में कुछ बातें या घटनाएं संयोगवश हो सकती हैं। लेकिन आप अगर इस इंतजार में रहेंगे कि सब कुछ अपने आप अकस्मात ही आपको हासिल होगातो शायद आप सारी जिंदगी इंतजार ही करते रह जाएंगेक्योंकि संयोग हमेशा तो नहीं हो सकता। यहां तक कि भौतिक विज्ञान की क्वांटम थ्योरी भी यही कहती कि अगर आप असंख्य बार तक कोशिश करते रहेंगेतो एक दिन टहलते हुए दीवार के बीच से भी निकल सकते हैं। आपके बार बार करने से कणों में स्पंदन होता रहेगाजिसकी वजह से शायद दीवार के बीच से निकल पाना भी संभव हो जाए। लेकिन जब तक आप इस अवस्था को हासिल करेंगेआपकी खोपड़ी फट चुकी होगी। तो जब तक आप किसी संयोग का इंतजार करते रहेंगेआप व्यग्र रहेंगे। लेकिन जब आप पक्के इरादे के साथ अपनी क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करते हुए अपनी मंजिल की तरफ बढ़ेंगेतब यह बात मायने नहीं रखती कि क्या हुआ और क्या नहीं हुआ। आपके साथ जो भी होगा कम से कम वह आपके वश में होगा। एक सुकून का जीवन होगा।

अपनी विफलताओं से निराश न हों: लक्ष्य के प्रति समर्पित इंसान के लिए विफलता जैसी कोई चीज नहीं होती। अगर एक दिन में आप सौ बार गिरते हैं तो इसका मतलब हुआ कि आपको सौ सबक मिल गए। अगर आप अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित हो जाएंतो आपका दिमाग भी उसी तरह सुनियोजित हो जाएगा। जब आपका दिमाग सुनियोजित रहेगा तो आपकी भावनाएं भी उसी के अनुसार रहेंगीक्योंकि जैसी आपकी सोच होगीवैसी ही आपकी भावनाएं होंगी। एक बार जब आपकी सोच और आपकी भावनाएं सुनियोजित हो जाएंगीआपकी ऊर्जा की दिशा भी वही होगी और फिर आपका शरीर भी एक लय में आ जाएगा। जब ये चारों एक ही दिशा में बढ़े तो लक्ष्य हासिल करने की आपकी क्षमता गजब की होगी। फिर कई मायनों में आप अपने भाग्य के रचयिता होंगे।

स्पष्ट सोच के साथ काम करें: किसी भी व्यक्ति में आत्मविश्वास से अधिक जरूरी है उसके अंदर स्पष्टता का होना। यदि आप किसी भीड़ को पार कर कहीं पहुंचना चाहते हैंआपकी दृष्टि सही जगह पर है और आप देख पा रहे हैं कि भीड़ कहां खड़ी हैतो आप बहुत आसानी से बिना किसी से टकराए अपना रास्ता बनाते हुए अपनी मंजिल तक पहुंच जाएंगे। लेकिन आपकी नजर अगर सही जगह पर नहीं है और महज विश्वास हैतो आप हर किसी से टकराते रहेंगे। लोगों को लगता है कि महज उनका आत्मविश्वास ही उनके अंदर की स्पष्टता की कमी को पूरा कर देगा। लेकिन ऐसा कतई नहीं है। मान लीजिए कि आप अपने जीवन के सभी बड़े फैसले इसी तरह सिक्का उछालकर करते हैं कि चित आए तो इधरपट आए तो उधर और यदि ऐसा करने से 50 फीसदी बार भी आपको अपने सवालों के जवाब मिल जाते होंतो फिर दुनिया में आपके लिए सिर्फ दो ही तरह के रोजगार बच जाते हैं- मौसम विभाग में भविष्यवाणी करने का या फिर ज्योतिष का। इसके अलावा और कोई व्यवसाय आपके लिए नहीं होगा।

हर उस व्यक्ति और चीजों को अपनाएंजो आपको नापसंद हैं: हिसाब किताब करना छोड़ दें :महान बनने की कोशिश न करें। ‘मुझे क्या मिलेगा या मेरा क्या होगा’, इसकी चिंता छोड़कर अगर अपने जीवन के लक्ष्य पर ध्यान देंगे और उसका दायरा बढ़ाएंगेतो आप खुद एक असाधारण व्यक्ति बन जाएंगे। अगर आप गौर करें तो पाएंगे कि हमारे सामने जितने भी महान व्यक्ति हैंउनमें से किसी ने कभी महान बनने की कोशिश नहीं की होगीबल्कि उनका नजरिया ‘मुझे क्या मिलेगा या मेरा क्या होगा’ से कहीं आगे रहा था। अपने जीवन की अलग-अलग परिस्थितियों को संभालने के लिए हमें अलग-अलग किरदार निभाने पड़ते हैं। अगर आप ऐसा बखूबी कर सकें तो आप बिना किसी दिक्कत के अपनी हर जिम्मेदारी आसानी से निभा सकेंगे। लेकिन अधिकतर लोगों का व्यक्तित्व पत्थर की तरह होता हैजो हमेशा उन पर हावी रहता है। अगर आप ऐसी स्थिति से बचना चाहते हैंतो आपको कुछ और कोशिशें करने की जरूरत है। जीवन बेहद आसान हो सकता है। किसी ऐसे व्यक्ति को अपना साथी बना लेंजिसे आप अब तक नापसंद करते रहे हों। उस व्यक्ति के साथ समय बिताएंबड़े प्यार के साथ और खुश होकर। उन सभी कामों को करने की आदत डालें जो आपको अब तक नापसंद थे। उन लोगों के साथ रहना सीखें जो आपको पसंद नहीं हैं और साथ ही साथ जीवन को प्रेमआनंद और सूझबूझ के साथ जिएं।



हिसाब किताब करना छोड़ दें : महान बनने की कोशिश न करें। ‘मुझे क्या मिलेगा या मेरा क्या होगा’, इसकी चिंता छोड़कर अगर अपने जीवन के लक्ष्य पर ध्यान देंगे और उसका दायरा बढ़ाएंगेतो आप खुद एक असाधारण व्यक्ति बन जाएंगे। अगर आप गौर करें तो पाएंगे कि हमारे सामने जितने भी महान व्यक्ति हैंउनमें से किसी ने कभी महान बनने की कोशिश नहीं की होगीबल्कि उनका नजरिया ‘मुझे क्या मिलेगा या मेरा क्या होगा’ से कहीं आगे रहा था बसआप भी अपने दिमाग से ‘मेरा क्या होगा’ की चिंता निकाल दें और अपनी क्षमता के हिसाब से बेहतरीन काम करने पर अपना ध्यान केंद्रित करें। आप खुद ही असाधारण व्यक्ति हो जाएंगेक्योंकि तब आपका मकसद अपने आसपास की दुनिया को बेहतर बनाना होगा। ऐसे में करने के लिए इतना कुछ होगा कि इस सोच के साथ आपकी क्षमताओं का विकास खुद ब खुद होगा और आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।


Thursday, September 10, 2015

IAS CHARISMA CAREER CONSULTANCY


Discover your future


Career Counseling by
IAS CHARISMA Career Consultancy
                                       OUR MISSION 

We strive to aid the students realize their career dreams through proper career counseling and mentoring.
WHAT WE OFFER
·        One- to- One Career Counseling (2 hours session)
Discuss your career based on your interest, skills, values & interests
·        Career Assessment & Psychometric testing (1 hour session)
Answer world renowned assessment questionnaire & get expert advice
·        Counseling-by-phone & E-Guidance
Phone & online career guidance ‘round the clock’ plus video conferencing.
·        Parental Guidance(1 hour session)
Broaden your horizon by discussing the career of your child.
·        Counseling for professionals(2 hour session)
CV Making/ Resume Writing , Interview Preparation, Job Hunting Techniques , Career Option for Graduating  Students, & Change of jobs.
·        Counseling based on students horoscope
Correct details should be provided by the candidates
·        Our Services can be availed at various cities such as Kanpur, Lucknow, Chandigarh, Patna, Delhi and NCRs.

WHAT WE NEED

·        Detailed CV depicting your name, date of birth, time of birth and place of birth
·        A nominal charge of Rs. 500 per hour which you will need to pay at your home before the start of our service
·        You just need to fill our Registration Form and fix an appointment with us by calling us at +91 9456447789, +91 9310023620  &
 + 91 9958362375 or emailing us at  ashutoshasmi@gmail.com  & amarjyotichoudhary@gmail.com
                                        

IAS Charisma
Discover your future
Address:          22 B East Guru Angad Nagar
Laxmi Nagar, New Delhi-110092
Mob: +91 09456447789 +91 9310023620 +91 09958362375